Subhash Yaduvansh M.L.C. Basti, Santkabir Nagar - Siddharth Nagar
सुभाष यदुवंश का जन्म उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कचनी ग्राम में एक संयुक्त किसान परिवार में हुआ था। सुभाष यदुवंश के पिता स्वर्गीय श्री कमला प्रसाद यादव जी ने पांचवी तक शिक्षा ग्रहण की थी एवं माता स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती यादव जी किसी भी प्रकार की स्कूली शिक्षा नहीं ली थी। सुभाष यदुवंश की शुरुआती शिक्षा गाँव के प्राइमरी पाठशाला से करने के बाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बस्ती जनपद में हुई। हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिये प्रयागराज चले गए एवं वहीं से इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करते हुए UPSEE की परीक्षा AIR 230 रैंक से पास की एवं उस समय प्रदेश के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में दाखिला लिया। बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे सुभाष यदुवंश ने कॉलेज में भी बीटेक के प्रथम वर्ष से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इंजीनियरिंग कॉलेज के इकाई का गठन किया। इस दौरान कुसुमलता केडिया के सेमिनार "दृष्टि दोष तो विकल्प कैसा", स्वर्ण जयंती यात्रा का चौरी चौरा में ऐतिहासिक स्वागत एवं समापन किया। इंजीनियरिंग समाप्त होने एवं कई नौकरियों छोड़ने के बाद सन 2002 में दिल्ली में आई ई एस अकादमी नामक संस्थान की स्थापना की। आई ई एस अकादमी देश मे IES, GATE, PSUs की तैयारी करने वाले सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। आई ई एस अकादमी की इस लंबी यात्रा में अब तक कुल 19 ऑल इंडिया रैंक 1 सहित हजारों छात्र सरकारी नौकरियों में चयनित हुये है। 2007 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पदाधिकारी के रूप में कार्य किया। इस दौरान युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्य किया।
25 मार्च 2023 को भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला
12 अप्रैल 2022 को विधान परिषद सदस्य (एम० एल० सी०) बस्ती - संत कबीर नगर -सिद्धार्थ नगर चुने गए
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा पुनः 22 अगस्त 2020 को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला
माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए (28 June 2018)
9 फरवरी 2018 को पार्टी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला। प्रदेश मंत्री का दायित्व रहते हुए।