सुभाष यदुवंश (भारतीय जनता पार्टी)

सुभाष यदुवंश का जन्म उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कचनी ग्राम में एक संयुक्त किसान परिवार में हुआ था। सुभाष यदुवंश के पिता स्वर्गीय श्री कमला प्रसाद यादव जी ने पांचवी तक शिक्षा ग्रहण की थी एवं माता स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती यादव जी किसी भी प्रकार की स्कूली शिक्षा नहीं ली थी। सुभाष यदुवंश की शुरुआती शिक्षा गाँव के प्राइमरी पाठशाला से करने के बाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बस्ती जनपद में हुई। हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिये प्रयागराज चले गए एवं वहीं से इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करते हुए UPSEE की परीक्षा AIR 230 रैंक से पास की एवं उस समय प्रदेश के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में दाखिला लिया। बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे सुभाष यदुवंश ने कॉलेज में भी बीटेक के प्रथम वर्ष से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इंजीनियरिंग कॉलेज के इकाई का गठन किया। इस दौरान कुसुमलता केडिया के सेमिनार "दृष्टि दोष तो विकल्प कैसा", स्वर्ण जयंती यात्रा का चौरी चौरा में ऐतिहासिक स्वागत एवं समापन किया। इंजीनियरिंग समाप्त होने एवं कई नौकरियों छोड़ने के बाद सन 2002 में दिल्ली में आई ई एस अकादमी नामक संस्थान की स्थापना की। आई ई एस अकादमी देश मे IES, GATE, PSUs की तैयारी करने वाले सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। आई ई एस अकादमी की इस लंबी यात्रा में अब तक कुल 19 ऑल इंडिया रैंक 1 सहित हजारों छात्र सरकारी नौकरियों में चयनित हुये है। 2007 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पदाधिकारी के रूप में कार्य किया। इस दौरान युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्य किया।

  • * सन् 2016 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला
  • * 9 फरवरी 2018 को पार्टी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला
  • * भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा पुनः 22 अगस्त 2020 को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला
  • * १२ अप्रैल 2022 को विधान परिषद सदस्य (एम० एल० सी०) बस्ती - संत कबीर नगर -सिद्धार्थ नगर चुने गए
  • * 25 मार्च 2023 को भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला

2023

25 मार्च 2023 को भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला

2022

12 अप्रैल 2022 को विधान परिषद सदस्य (एम० एल० सी०) बस्ती - संत कबीर नगर -सिद्धार्थ नगर चुने गए

2020

22 अगस्त 2020 को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा पुनः प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला.

2018

9 फरवरी 2018 को पार्टी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला। प्रदेश अध्यक्ष के रूप भाजयुमो द्वारा 100 से अधिक अति सफल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

  • मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान दिवस ( सेवा सप्ताह) |
  • यूपी. बीजेवाईएम (UP BJYM) मन की बात |
  • स्वच्छता ही सेवा |
  • चौरी-चौरा कांड पर स्वच्छता दिवस (चौरी-चौरा शताब्दी समारोह) |
  • चार साल बेमिसाल बाइक रैली |
  • युवा शक्ति सम्मेलन (भारतवर्ष को परमाणु शक्ति से महाशक्ति बनाना) |
  • रोजगार एवं स्वरोजगार मेला कार्यक्रम |
  • केरल बाढ़ आपदा राहत धन संग्रह कार्यक्रम |
  • रक्षाबंधन पखवाड़ा कार्यक्रम |
  • स्वच्छता पखवाड़ा अभियान |
  • सदस्यता अभियान, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 290320 लोगों को सदस्य बनाया |
  • कानपुर में ऐतिहासिक प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन |
  • युवा मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन में 5000 कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया |
  • विजय लक्ष्य 2019 के अंतर्गत कई ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यक्रम युवा संसद |
  • युवा संसद कमिश्नरी |
  • युवा महोत्सव |
  • कमल संदेश बाइक रैली |
  • कमल कप |
  • विजय यात्रा बाइक रैली |
  • विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन |
  • 1 लाख नमो एप्प डाउनलोड कार्यक्रम |
  • मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान |
  • युवाओं के मन की बात |
  • कमल दीपावली कार्यक्रम |
  • नेशन विथ नमो वालंटियर नेटवर्क अभियान |
  • पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान |
  • युवा टाउन हॉल |
  • ट्विटर ट्रेंड अभियान ( UPBJYMSUPPORTCAA) |
  • मानव श्रंखला CAA के पक्ष में |
  • रन फॉर नमो कार्यक्रम |
  • ग्राम स्वराज अभियान |
  • अम्बेडकर शोभा यात्रा |
  • 12 जनवरी युवा उद्यमी सम्मान समारोह (युवा दिवस) |
  • 27 दिसम्बर मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम युवा मोर्चा के माध्यम से प्रदेश में लाखों लोगों को सुनवाया गया |
  • लॉकडाउन में युवा मोर्चा द्वारा हर जरुरतमंद तक मास्क एवं भोजन पहुँचाया गया |
  • पराक्रम दिवस (सुभाषचन्द्र बोस की जयंती ) - रक्तदान शिविर एवं माल्यार्पण कार्यक्रम |
  • किसान वीडियो कार्यक्रम |
  • सिद्धू पुतला दहन |
  • विजयोत्सव |
  • कैंपस एम्बेसडर |

2016

2016 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला। प्रदेश मंत्री का दायित्व रहते हुए.

...
  • तिरंगा यात्रा के प्रदेश सह प्रभारी |
  • नव मतदाता अभियान के प्रदेश प्रभारी |
  • विधानसभा चुनाव के पूर्व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के अंतर्गत सर्वाधिक सभाओं को संबोधित किया |
  • रमा बाई मैदान लखनऊ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सबसे बड़ी रैली के सह प्रभारी |
  • प्रभारी चुनाव कार्यक्रम विभाग (सामाजिक समीकरण) |
  • विस्तारक योजना के सह प्रभारी |
  • सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रदेश प्रभारी जिसके अंतर्गत लगभग 14 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया| यह प्रतियोगिता किसी गैर सरकारी संस्था द्वारा सबसे बड़ी प्रतियोगिता थी |
  • नगर निकाय चुनाव प्रचार प्रमुख |
  • सहकारिता चुनाव गोरक्ष क्षेत्र प्रभारी |
  • सह प्रभारी मिलेनियम वोटर्स अभियान |